हिमाचल प्रदेश सभी पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों को वीएलटीडी से जोड़ने वाला पहला राज्य बना

Tags: State News


हिमाचल प्रदेश व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) से जोड़ने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • इस प्रणाली का शुभारंभ हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला के पीटरहॉफ में किया।

  • VLTD से लैस सभी पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों को ERSS से जोड़ा जाएगा।

  • इस मैकेनिज्म के जरिए इन वाहनों को भारत में कहीं भी ट्रैक किया जा सकता है।

  • 9,423 से अधिक वाहनों को पंजीकृत किया गया है और ERSSस के साथ जोड़ा गया है।

  • इस तंत्र के तहत अब पुलिस और परिवहन विभाग दोनों ही वाहनों की निगरानी कर सकते हैं।

सुरक्षा के लिए पैनिक बटन

  • मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन की सुविधा का भी शुभारंभ किया।

  • इमरजेंसी पैनिक बटन सिस्टम और कमांड कंट्रोल सेंटर से युक्त व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम 112 से जोड़ा गया है।

  • जब संकट के समय इस पैनिक बटन को दबाया जाता है, तो यह सैटेलाइट के जरिए 112 पर सिग्नल भेजेगा।

  • इसके बाद , सिस्टम संकट में व्यक्ति को जोड़ेगा और पुलिस को सतर्क करेगा।

प्रणाली का महत्व

  • इस निगरानी केंद्र या कमांड कंट्रोल सेंटर से वाहनों की चोरी और वाहन दुर्घटनाओं का आसानी से पता लगाने में मदद मिलेगी।

  • महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन की आवाजाही की निगरानी करना आसान होगा।

  • यह अभिनव पहल राज्यों में सड़कों को अधिक सुरक्षित बनाएगी।




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search