चंडीगढ़ में बनेगा वायुसेना का हेरिटेज सेंटर

Tags: State News

विभिन्न युद्धों में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की भूमिका और इसके समग्र कामकाज को प्रदर्शित करने के लिए चंडीगढ़ में एक विरासत केंद्र की स्थापना की जाएगीI 

  • इस केंद्र की स्थापना के लिए केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायुसेना के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

  • भारतीय वायु सेना और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से ‘आईएएफ हेरिटेज सेंटर’ की स्थापना की जाएगी।

  • विरासत केंद्र का उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

  • देश के पहले वायुसेना विरासत केंद्र में युद्ध के समय इस्तेमाल विमान, सिम्युलेटर, रॉकेट्स, मिसाइल और अन्य चीजें रहेंगी तथा लोग वायुसेना का इतिहास को पढ़ और देख सकेंगे।

  • भारतीय वायु सेना के बारे में 

  • भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी।

  • स्वतन्त्रता से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था I 

  • हाल ही में जारी विश्व वायु शक्ति सूचकांक 2022 में भारतीय वायुसेना को अमेरिका और रूस के बाद तीसरे स्थान पर रखा गया है I 

  • मुख्यालय-  नई दिल्ली

  • वायु सेना प्रमुख- विवेक राम चौधरी।




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search