इनकॉइस का तटीय सुभेद्यता सूचकांक

Tags: National News

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज, (इनकॉइस - INCOIS), हैदराबाद ने तटीय सुभेद्यता सूचकांक (कोस्टल वल्नरेबिलिटी इंडेक्स - सीवीआई) जारी किया है।

तटीय सुभेद्यता सूचकांक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के तटीय क्षेत्रों को भविष्य में समुद्र के स्तर में वृद्धि होने पर उनके सामने आने वाले भौतिक और भूवैज्ञानिक जोखिमों के आधार पर रैंक प्रदान करता है।

सूचकांक तैयार करने के लिए, इनकॉइस ने विभिन्न मापदंडों का उपयोग किया। समुद्र का स्तर बढ़ने पर तटीय क्षेत्र में अपेक्षित परिवर्तन के आधार पर मापदंडों का चयन किया गया था। ये पैरामीटर इस पर आधारित हैं:

  • ज्वारीय सीमा (रेंज);

  • लहर की ऊंचाई;

  • तटीय ढलान;

  • तटीय ऊंचाई;

  • तटरेखा परिवर्तन दर;

  • भू-आकृति विज्ञान; तथा

  • सापेक्ष समुद्र-स्तर परिवर्तन की ऐतिहासिक दर। 

 

तटीय राज्यों का जोखिम मूल्यांकन

सीवीआई के अनुसार जो राज्य/केंद्र शासित प्रदेश प्रभावित होने वाले हैं, वे इस प्रकार हैं:

  • गुजरात का 124 तटीय किमी या इसके तटीय क्षेत्र का 5.36 फीसदी प्रभावित होने जा रहा है; इसी तरह से

  •  महाराष्ट्र 11 किमी या 1.22%, 

  • कर्नाटक और गोवा 48 किमी या 9.54% प्रत्येक, 

  • केरल 15 किमी या 2.39%,

  •  तमिलनाडु 65 किमी या 6.38%, 

  • आंध्र प्रदेश 6 किमी या 0.55%,

  •  ओडिशा 37 किमी या 7.51%, 

  • पश्चिम बंगाल 49 किमी या 2.56%,

  •  लक्षद्वीप द्वीप समूह 1 किमी या 0.81%, 

  • अंडमान द्वीप समूह 24 किमी या 0.96 किमी और निकोबार द्वीप समूह 8 किमी या 0.97%।

इनकॉइस - INCOIS

  • भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र की स्थापना 1999 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में की गई थी और यह पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन (ESSO) की एक इकाई है।

कार्य:

यह सुनामी, तूफान, हाई वेव अलर्ट आदि पर खतरे की सूचना जारी करता है।

यह मछुआरों को समुद्र में प्रचुर मात्रा में मछली वाले क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

मुख्यालय: हैदराबाद

 

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

भारत की तटरेखा 7516.6 किलोमीटर है।

इसमें 6100 किमी की मुख्य भूमि का समुद्र तट और 1416.6 किमी की.  1197 भारतीय द्वीपों का समुद्र तट है।

क्रम संख्यां 

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र 

समुद्र तट की लंबाई (किमी में)

1

अण्डमान और निकोबार 

1962.0 

2

गुजरात  

1214.7 

3

आंध्र प्रदेश 

973.7 

4

तमिलनाडु

906.9 

5

महाराष्ट्र 

652.6 

6

केरल

569.7  

7

उड़ीसा

476.4  

8

कर्नाटक 

280.0

9

पश्चिम बंगाल 

157.5  

10

लक्षद्वीप द्वीपसमूह

132.0  

11

गोवा

105 

12

दमन और दीव/दादरा नगर हवेली

54.50

13

पुदुचेरी

30.6 


कुल तटरेखा

7516.6 

स्रोत: गृह मंत्रालय।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फुल फॉर्म:

  • INCOIS / इनकॉइस : भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज, (इनकॉइस - INCOIS)

  • CVI / सीवीआई: तटीय सुभेद्यता सूचकांक (कोस्टल वल्नरेबिलिटी इंडेक्स - सीवीआई)।

  • ESSO / ईएसएसओ: पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन (अर्थ सिस्टम साइंस आर्गेनाईजेशन) 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search