वृद्ध व्यक्तियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

Tags: Important Days


वृद्ध व्यक्तियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस विश्व भर में हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह दिन समाज में वरिष्ठ नागरिकों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने और उनके योगदान की सराहना करने के लिए मनाया जाता है।

  • वरिष्ठ नागरिक समाज के लीडर के रूप में अपने कंधों पर बहुत सारी जिम्मेदारी उठाते हैं।

  • वे समाज की परंपराओं, संस्कृति को भी आगे बढ़ाते हैं और अपने ज्ञान और अनुभव को युवा पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।

  • वृद्ध लोग भी अत्यधिक असुरक्षित होते हैं, जिनमें कई लोगों को गरीबी में जीवन यापन करना पड़ता हैं, इन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और भेदभाव का भी सामना करना पड़ता है।

  • यह दिन वृद्ध जनों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए लोगों की जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी मनाया जाता है।

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, 2022 की थीम - ‘बदलती दुनिया में वृद्धजनों का अनुरूपण’ (Resilience of Older Persons in a Changing World) है।

दिन की पृष्ठभूमि

  • 14 दिसंबर, 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रत्येक वर्ष  1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। 

  • 1 अक्टूबर, 1991 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया था। 

अन्य तथ्य

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, वर्तमान में वृद्धजनों की जनसंख्या 600 मिलियन है।

  • यह 2025 तक दोगुना और 2050 तक 2 बिलियन को छूने की ओर अग्रसर है।

  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वृद्धजनों की जनसंख्या 1.36 बिलियन थी और जनसंख्या का 6% 65 वर्ष की आयु या उससे अधिक था।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz