लवलीना बोरगोहेन 75 किग्रा वर्ग में चैंपियन बनीं : भारत ने चार स्वर्ण जीता

Tags: Sports Sports News

 gold in the World Championship for the first time.

भारत की लवलीना बोरगोहेन ने 26 मार्च को नई दिल्ली में विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 75 किग्रा फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

खबर का अवलोकन 

  • लवलीना पहली बार विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने में सफल रही हैं। 

  • लवलीना ने ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को 4-3 से पराजित किया। वह विश्व चैंपियनशिप में इससे पहले 2018 और 2019 में कांस्य पदक जीती थीं।

  • लवलीना पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में 66 से 70 किलोग्राम भारवर्ग (लाइट मिडल वेट) के क्वार्टर फाइनल में हार गई थीं। उन्हें वेल्स की रोजी एकल्स ने 3-2 से हराया था। 

  • टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली लवलीना 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी कोई पदक नहीं जीत पाई थीं।

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को चार स्वर्ण 

  • महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को कुल चार स्वर्ण पदक मिले हैं।

  • भारतीय मुक्केबाजों ने 48, 50, 75 और 81 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

  • नीतू घणघष ने 45-48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर की।

  • स्वीटी बूरा ने 75-81 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

  • निकहत जरीन ने 48-50 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण जीतकर देश को तीसरा पदक दिलाया।

  • लवलीना बोरगोहेन ने 70-75 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाया।

विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल परिणाम

  • 50 किग्रा: निकहत ज़रीन (भारत) ने थी ताम गुयेन (वियतनाम) को 5-0 से हराया

  • 54 किग्रा: सियाओ-वेन हुआंग (ताइवान) ने येनी एरियस (कोलंबिया) को 5-0 से हराया

  • 60 किग्रा: बीट्रिज फरेरा (ब्राजील) ने पाओला वाल्डेज़ (कोलंबिया) को 5-0 से हराया

  • 66 किग्रा: लिउ यांग (चीन) ने जांजाम सुवानाफेंग (थाईलाड) को 5-0 से हराया

  • 75 किग्रा: लवलीना बोर्गोहेन (भारत) ने कैटलिन पार्कर (ऑस्ट्रेलिया) को 5-2 से हराया

  • +81 किग्रा: खदीजा मार्डी (मोरक्को) ने लज्जत कुंगीबायेवा (कजाकिस्तान) को 4-1 से हराया।

सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज

  • बीट्रिज फरेरा (ब्राजील, 60 किग्रा)


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search