महाराष्ट्र सरकार ने नमो शेतकरी महासंमान योजना शुरू की

Tags: Government Schemes State News

Maharashtra-Government-launched-Namo-Shetkari-Mahasanman-Yojana

महाराष्ट्र सरकार ने एक नई वित्तीय योजना को मंजूरी दी है जिसके तहत राज्य में एक करोड़ से अधिक किसानों को सालाना 6,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

खबर का अवलोकन 

  • 30 मई को मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 'नमो शेतकरी महासंमान योजना' को मंजूरी दी गई।

  • मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि यह राशि केंद्र द्वारा पीएम किसान योजना के तहत किसानों को दिए जा रहे 6,000 रुपये के अतिरिक्त है.

  • महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 'आई' नामक 'लिंग समावेशी पर्यटन नीति' के कार्यान्वयन को भी मंजूरी दी।

  • कैविनेट ने कुछ पर्यटन स्थलों पर महिला बाइक-टैक्सी सेवा शुरू करने को भी मंजूरी दी।

महाराष्ट्र के बारे में 

  • यह भारत के पश्चिमी भाग में स्थित एक राज्य है और दक्कन के पठार के एक महत्वपूर्ण हिस्से को कवर करता है। 

  • मुख्यमंत्री - एकनाथ शिंदे 

  • राज्यपाल - रमेश बैस

  • आधिकारिक पशु - भारतीय विशाल गिलहरी

  • आधिकारिक पक्षी - पीले पैरों वाला हरा कबूतर

  • आधिकारिक नृत्य - लावणी

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search