गैसटेक मिलान-2022 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Tags: Summits


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी गैस्टेक मिलन-2022 में भाग लेने के लिए 5 सितंबर को मिलान, इटली में एक आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, पुरी मिस्र के पेट्रोलियम और खनिज संसाधन मंत्री और पुर्तगाल के ऊर्जा राज्य सचिव के साथ उद्घाटन समारोह के प्रमुख मंत्रिस्तरीय पैनल में भाग लेंगे।

  • वे “ऊर्जा सुरक्षा और बदलाव की ओर” तथा “विकासशील देशों के लिए एक न्यायोचित ऊर्जा बदलाव” शीर्षक से मंत्रिस्तरीय पैनल चर्चा में भी भाग लेंगे।

  • वह “केंद्रबिंदु भारत : भारत के ऊर्जा बाज़ार को मजबूती देना – एक सतत भविष्य के लिए नए रास्ते” पैनल चर्चा की अध्यक्षता करेंगे।

  • यात्रा के दौरान वह अपने समकक्ष मंत्रियों और वैश्विक ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जो गैसटेक मिलन-2022 में भाग ले रहे हैं।

गैस्टेक के बारे में :

  • गैसटेक एलएनजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) पर केंद्रित दुनिया का सबसे बड़ा सम्मेलन है, जो कम कार्बन वाला ईंधन है।

  • इसमें विभिन्न देशों के मंत्री और सीईओ उभरते ऊर्जा परिदृश्य पर चर्चा करेंगे।

  • इसमें महामारी के बाद आर्थिक सुधार का आकलन और वर्त्तमान ऊर्जा स्रोतों के स्थान पर न्यायोचित ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए आगे का मार्ग तय किया जाएगा।

  • यह 5 से 7 सितंबर 2022 तक मिलान, इटली में आयोजित किया जा रहा है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz