Current Affairs search results for: " Airtel becomes the first telecom company to launch 5 g services in India"
By admin: Nov. 16, 2022

1. 5जी 2030 तक भारत की जीडीपी में 2% तक योगदान दे सकता है: नैसकॉम रिपोर्ट

Tags: Economy/Finance

5G may contribute up to 2% to India GDP

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनियों (नैसकॉम) और आर्थर डी लिटिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5जी नेटवर्क प्रौद्योगिकी के 2030 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 2% योगदान करने की उम्मीद है, जो लगभग 180 बिलियन डॉलर होगा ।

5जी - अनफोल्डिंग इंडियाज एरा ऑफ डिजिटल कन्वर्जेंस शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजार में बढ़ती पहुंच, क्षेत्रीय सुधार, उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार, सेवाओं का तेजी से रोलआउट, विकास में योगदान देगा।

वर्तमान में, भारत में 1.1 बिलियन दूरसंचार उपयोगकर्ता हैं, जो चीन के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हैं । इसमें से 740 मिलियन 4जी उपयोगकर्ता हैं और उनके 5जी में स्थानांतरित होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार की राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क योजना, जिसका उद्देश्य देश की सभी 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को जोड़ना है, भारत की 5जी अपनाने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगी।

वे क्षेत्र जो 5जी अपनाने में अग्रणी होंगे 

  • प्रमुख क्षेत्रों में, ऊर्जा और सम्बंधित क्षेत्र 5जी में  प्रमुख उपभोक्ता होंगे, जो अनुमानित $ 180-बिलियन क्षमता का लगभग 30% योगदान देंगे, इसके बाद 20% पर खुदरा, 15% पर स्वास्थ्य सेवा और 10% पर विनिर्माण क्षेत्र होगा।
  • रिपोर्ट के अनुसार, 5जी स्मार्ट मीटरिंग के व्यापक इस्तेमाल और  स्मार्ट ग्रिड में नए अवसरों से ऊर्जा और उपयोगिता क्षेत्र में 5जी के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
  • स्वास्थ्य सेवा में, ऑनलाइन परामर्श, रोबोटिक सर्जरी, क्लाउड-आधारित रोगी प्रोफाइलिंग और पहनने योग्य उपकरणों से पैठ आने की उम्मीद है।
  • डिजिटल बदलाव और स्मार्ट फैक्ट्रियों से विनिर्माण क्षेत्र में 5जी की पैठ बढ़ने की उम्मीद है।

भारत में 5जी

5वीं पीढ़ी की मोबाइल तकनीक को 1 अक्टूबर 2022 को प्रधान मंत्री द्वारा आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। एयरटेल भारत में सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी थी।

नैसकॉम 

  • नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम)
  • की स्थापना 1988 में हुई थी।
  • यह भारत में आईटी क्षेत्र की कंपनियों का एक गैर-लाभकारी संगठन है
  • यह एक लॉबी समूह है जो भारत और विदेशों में आईटी क्षेत्र और इसकी कंपनियों के प्रचार के लिए काम करता है।

नैसकॉम के चेयरमैन : कृष्णन रामानुजम

अध्यक्ष: देबजानी घोष

फुल फॉर्म

नैसकॉम (NASSCOM): नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज


By admin: Oct. 5, 2022

2. रिलायंस जियो ने भारती एयरटेल के बाद चार शहरों में 5जी बीटा वर्जन शुरू किया

Tags: Economy/Finance

रिलायंस जियो ने दशहरे के अवसर पर 5 अक्टूबर 2022 को चार शहरों मुंबईदिल्लीकोलकाता और वाराणसी में जियो उपयोगकर्ताओं के लिए अपनी ट्रू -5जी सेवाओं का बीटा परीक्षण शुरू किया है। बीटा संस्करण का अर्थ है कि इसका परीक्षण किया जा रहा है और यह पूर्ण पैमाने की सेवाओं के लिए फिलहाल  उपलब्ध नहीं है।

इससे पहले भारती एयरटेल देश में 5जी सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी बनी थी। इसने 1 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में 1-4 अक्टूबर तक आयोजित 6वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस में अपनी सेवाओं के शुभारंभ की घोषणा की थी ।

एयरटेल और जियो दोनोंकी 5जी  सेवाएं परीक्षण के चरण में हैं और पूर्ण सेवा शुरू होने में अभी  कुछ महीने और  लगेंगे।

जियो के अनुसर वह  दिसंबर 2023 तक और एयरटेल के अनुसार  मार्च 2024 तक पूरे देश को 5जी  सुविधा प्रदान करेगा ।

रिलायंस जियो के अध्यक्ष: आकाश अंबानी

By admin: Oct. 4, 2022

3. बीएसएनएल नवंबर से 4जी सेवाएं शुरू करेगा

Tags: Economy/Finance

भारत सरकार के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने घोषणा की है कि वह नवंबर 2022 से अपनी 4 जी सेवा शुरू करेगी और अगस्त 2023 तक इसे धीरे-धीरे 5 जी में अपग्रेड करेगी। बीएसएनएल भारत की एकमात्र दूरसंचार कंपनी है जो अभी भी 3जी सेवा प्रदान करती है।

इसकी घोषणा बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने 1-4 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली में आयोजित छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में की थी।

प्रधान मंत्री नरेंद्र ने आधिकारिक तौर पर 1 अक्टूबर को 5जी सेवा शुरू की और एयरटेल भारत में 5जी सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी बन गई।

आर के पुरवार के अनुसार, कंपनी नेटवर्क में स्वदेशी रूप से विकसित 4जी तकनीक को तैनात करने के लिए आईटी प्रमुख टीसीएस और राज्य द्वारा संचालित दूरसंचार अनुसंधान और विकास संगठन सी-डॉट के नेतृत्व वाले संघ के साथ चर्चा कर रही है।


बीएसएनएल की स्थापना 2000 में भारत सरकार द्वारा दूरसंचार विभाग, दूरसंचार मंत्रालय के तहत की गई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

By admin: Oct. 1, 2022

4. एयरटेल भारत में 5जी सेवाएं शुरू करने वाली पहली दूरसंचार कंपनी बनी

Tags: National Economy/Finance

भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने 1 अक्टूबर को दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और सिलीगुड़ी सहित 8 शहरों में 5जी मोबाइल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने 1-4 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली छठी भारतीय मोबाइल कांग्रेस के दौरान 1 अक्टूबर 2022 से 5 जी सेवा शुरू करने की घोषणा की।एयरटेल भारत में 5जी सेवा शुरू करने वाली पहली दूरसंचार कंपनी बन गई है। एयरटेलमार्च 2024 तक पूरे भारत में  5जी सेवा शुरू करने का इरादा रखता है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया और मोबाइल कांग्रेस का विषय है: ``न्यू डिजिटल यूनिवर्स '।

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली जियो टेलीकॉम  ने घोषणा की है कि वह इस सालदिवाली  तक चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अपनी सेवाएं शुरू कर देगा और दिसंबर 2023 तक पूरे देश को कवर कर लिया जाएगा।

जियो 5जीदुनिया का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत 5जी नेटवर्क होगा। अन्य ऑपरेटरों के विपरीत, जियोका 5जी नेटवर्क 4जी नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ होगा।

वोडाफोन आइडिया  ने अभी तक अपने 5जी रोल आउट प्लान का खुलासा नहीं किया है।


Date Wise Search