ऑस्ट्रेलिया अपने शहद उद्योग को बचाने के लिए लाखों मधुमक्खियों को मार रहा है

Tags: International News

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने वरोआ माइट नामक विनाशकारी परजीवी प्लेग को रोकने के प्रयास में पिछले दो हफ्तों में लाखों मधुमक्खियों को मार डाला है।

  • वेरोआ माइट नाम का परजीवी देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में फैल गया है। 

  • अब इसकी वजह से करोड़ों रुपए की शहद इंडस्ट्री पर खतरा मंडरा रहा है।

  • इसे देखते हुए ही मधुमक्खी पालकों के लिए अलर्ट जारी किया गया। 

  • मधुमक्खियों को मारने का निर्णय बादाम, मैकाडामिया नट्स और ब्लूबेरी सहित कई फसलों के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है जो परागण के लिए मधुमक्खियों पर निर्भर हैं।

  • मधुमक्खियां सबसे महत्वपूर्ण परागणकर्ता हैं।

  • वरोआ माइट क्या है?

  • यह एक परजीवी कीट है जो मधुमक्खियों को संक्रमित करता है और उनसे खाद्य प्राप्त करता है।

  • इसे अक्सर वेरोआ डिस्ट्रक्टर के रूप में जाना जाता है।

  • यह लाल-भूरे रंग का होता है और मधुमक्खियों की पूरी कॉलोनियों को खत्म करने में सक्षम होता है।

  • यह जीव छत्ते में पांच तरह के वायरस फैला सकता है जो मधुमक्खियों की पूरी कॉलोनी को तबाह कर सकता है।

  • यह एक मधुमक्खी से चिपकने के बाद दूसरे तक पहुंचता है और इस तरह पूरे छत्ते को अपनी जद में ले लेता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search