पांच नए देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य चुने गए

Tags: International News

 United Nations Security Council (UNSC)

अल्जीरिया, गुयाना, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया को 6 जून को दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का गैर-स्थायी सदस्य चुना गया।

खबर का अवलोकन 

  • नवनिर्वाचित सदस्य 1 जनवरी, 2024 को अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे और 31 दिसंबर, 2025 तक सेवा देंगे

  • स्लोवेनिया ने बेलारूस को 38 के मुकाबले 153 मत से हराया जबकि अल्जीरिया, गुयाना, सिएरा लियोन और कोरिया गणराज्य निर्विरोध चुने गए।

  • ये नए सदस्य वर्तमान में अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात की जगह लेंगे, जब उनका दो साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 को समाप्त होगा।

अस्थायी सदस्यों का चुनाव

  • मतदान गुप्त मतदान द्वारा किया जाता है और उम्मीदवारों को दो-तिहाई बहुमत या 128 वोट प्राप्त करना होता है।

  • कुल मिलाकर, 192 देशों ने अफ्रीका और एशिया-प्रशांत समूहों को आवंटित परिषद की 5 सीटों और पूर्वी यूरोप और लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के लिए एक-एक सीट भरने के लिए मतदान किया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बारे में

  • इसकी स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा की गई थी।

  • यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।

  • संयुक्त राष्ट्र के अन्य 5 अंग हैं - संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA), ट्रस्टीशिप काउंसिल, आर्थिक और सामाजिक परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और सचिवालय।

  • इसके पांच स्थायी सदस्य हैं - चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका, जिन्हें सामूहिक रूप से P5 के रूप में जाना जाता है।

  • इनमें से कोई भी प्रस्ताव को वीटो कर सकता है।

  • मुख्यालय - न्यूयॉर्क

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search