महाराष्ट्र ने 'दही हांडी' को आधिकारिक खेल घोषित किया

Tags: State News Sports News


खो-खो और कबड्डी की तरह, दही हांडी को अब महाराष्ट्र में एक खेल का दर्जा दिया गया है। इसे एक तरह का एडवेंचर स्पोर्ट्स माना जाएगा।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में बताया कि दही हांडी में शामिल होने वाले गोविंदाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ, सरकारी नौकरियों में 5 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

  • गोविंदा को अब बीमा सुरक्षा भी दी जाएगी। यदि दही हांडी खेलते समय कोई दुर्घटना हो जाती है और ऐसी स्थिति में किसी गोविंदा की मृत्यु हो जाती है तो संबंधित गोविंदा के परिजनों को सहायता के रूप में 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

  • गोविंदा की दोनों आंखें या दोनों पैर या दोनों हाथ या शरीर के कोई दो महत्वपूर्ण अंग पर गंभीर चोट लगने पर राज्य सरकार की ओर से उन्हें साढ़े सात लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

  • ऐसे में अगर किसी गोविंद का हाथ, पैर या शरीर का कोई अंग खो जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

दही हांडी क्या है ?

  • दही हांडी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म जन्माष्टमी के अवसर पर मनाई जाती है।

  • दही हांडी जन्माष्टमी त्योहार का हिस्सा है, जहां युवा प्रतिभागी ‘गोविंदा’ कहलाते हैं, जो रंगीन कपड़े पहने हुए होते हैं और हवा में लटकाए गए मटके तक पहुंचने के लिए एक मानव पिरामिड बनाते हैं, और उसे तोड़ते हैं।

  • दही हांडी पहली बार यहां 1907 में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसरपर शुरू की गई थी।

  • 1907 में मुंबई में शुरू हुई दही हांडी की परंपरा नवी मुंबई के पास घनसोली गांव में पिछले 104 सालसे चली आ रही है।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search