हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव को विजडन क्रिकेटर्स 2022 की सूची में शामिल किया गया

Tags: Sports Sports News

विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने साल 2022 के टॉप-5 क्रिकेटरों की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पुरुष टीम के सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।

खबर का अवलोकन 

  • इस सूची में कौर के अलावा, टॉम ब्लंडेल (न्यूजीलैंड), बेन फोक्स (इंग्लैंड), डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) और मैथ्यू पॉट्स (इंग्लैंड) के नाम भी शामिल हैं। 

  • सूर्यकुमार यादव को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

  • हरमनप्रीत कौर ने विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में नामित होने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया।

  • इसके अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पुरुष खिलाड़ियों में साल 2022-23 के लिए दुनिया का सबसे शानदार क्रिकेटर चुना गया है।

  • वहीं महिला क्रिकेटर्स में ये पुरस्कार बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) को मिला है। सूर्यकुमार यादव को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

2022 में हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन

  • हरमनप्रीत को पिछले साल उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है। 

  • हरमनप्रीत ने वर्ष 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में 111 गेंद में नाबाद 143 रन बनाए थे। 

  • इसके साथ ही टीम इंडिया ने वर्ष 1999 के बाद पहली बार इंग्लैंड में कोई वनडे सीरीज जीती थी।

  • हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था। वहीं टीम एशिया कप की भी विजेता बनी थी। 

  • वर्ष 2022 में हरमनप्रीत ने 17 वनडे मुकाबले खेले थे और 58.00 की औसत से 754 रन बनाने में कामयाब रही थीं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 142 रन नाबाद था।

2022 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

  • सूर्यकुमार यादव वर्तमान में टी-20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। 

  • उन्होंने वर्ष 2022 में 31 मैच खेले थे और 187.43 की शानदार स्ट्राइक रेट से 1,164 रन बनाए थे। जो एक कैलेंडर वर्ष में अब तक का दूसरा सर्वाधिक रन है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक लगाए थे।

  • वर्ष 2023 में भी सूर्यकुमार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस साल 6 मैच खेले हैं और 66.75 की औसत से 267 रन बनाए हैं।

  • 2023 में अब तक उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक जमाया है।

विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक

  • इसे क्रिकेट की बाइबिल के रूप में जाना जाता है।

  • विजडन की स्थापना 1864 में अंग्रेजी क्रिकेटर जॉन विजडन ने की थी।

  • यह यूनाइटेड किंगडम में सालाना प्रकाशित एक क्रिकेट संदर्भ पुस्तक है।

  • "क्रिकेट की बाइबिल" का वर्णन पहली बार 1930 के दशक में एलेक वॉ द्वारा लंदन मर्क्यूरी की समीक्षा में किया गया था।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search