एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022
Tags: Popular International News
टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) द्वारा जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में शामिल 71 भारतीय विश्वविद्यालयों में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु ने सबसे उच्च (42वां ) स्थान प्राप्त कियाI
इस लेटेस्ट एडिशन में 31 देशों के 616 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है I
टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में भारत तीसरा प्रतिनिधित्व करने वाला देश है, जिसमें भारत के 71 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
टॉप 100 में केवल 4 ही भारतीय विश्वविद्यालय को जगह दी गई है I
पिछले वर्ष की तुलना में टॉप-100 में शामिल सभी भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट आयी हैI
एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में शामिल प्रमुख भारतीय संस्थान और उनकी रैंक
संस्थान | रैंक |
इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ साइंस | 42 |
जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च | 65 |
आईआईटी रोपड़ | 68 |
आईआईटी इंदौर | 87 |
आईआईटी गांधीनगर | 120 |
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी | 153 |
जामिया मिल्लिया इस्लामिया | 160 |
जेएनयू | 167 |
आईआईआईटी दिल्ली | 177 |
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -