DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Sept. 26, 2022

उत्तर प्रदेश को अधिकतम विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के लिए आयुष्मान उत्कर्ष पुरस्कार 2022 मिला

Tags: Awards State News

स्वास्थ्य सुविधा रजिस्टर में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश को आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।

राज्य को यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आरएस शर्मा द्वारा 26 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयोजित आरोग्य मंथन  के समापन समारोह में प्रदान किया गया।

राज्य की उपलब्धियां

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुविधा रजिस्टर में 28728 स्वास्थ्य सुविधाओं को शामिल करने के साथ उत्तर प्रदेश देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य है।

साथ ही लगभग 2 करोड़ खातों के साथ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) बनाने में राज्य दूसरा सबसे अच्छा राज्य है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम)

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  ने 27 सितंबर 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) का शुभारंभ किया।
  • इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को एक स्वास्थ्य आईडी(जिसे अब आभा संख्या कहा जाता है ) प्रदान करना है जो उनके स्वास्थ्य खाते के रूप में भी काम करेगा, जिससे व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड को मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से जोड़ा और देखा जा सकता है।


आंध्र प्रदेश को मिला आयुष्मान उत्कर्ष पुरस्कार 2022

Tags: Awards


26 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय आरोग्य मंथन 2022 में आंध्र प्रदेश को शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के रूप में आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जय) के 4 साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा आरोग्य मंथन 2022 का आयोजन किया गया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

आयुष्मान उत्कर्षता पुरस्कार 2022

  • शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश : आंध्र प्रदेश,
  • शीर्ष प्रदर्शन करने वाला जिला: पार्वतीपुरम मान्यम, आंध्र प्रदेश,
  • शीर्ष प्रदर्शन करने वाली सरकारी सुविधा जिला अस्पताल :धारवाड़, कर्नाटक,
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य: केरल, मेघालय, गुजरात, मणिपुर, झारखंड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश,
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश: चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर,
  • एबीडीएम हैकथॉन सीरीज राउंड 1: बजाज फिनसर्व हेल्थ - टीम एक्सकैलिबर के विजेता


जियोर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेगी

Tags: Person in news International News


25 सितंबर 2022 को हाल ही में हुए इतालवी संसदीय चुनाव में दक्षिणपंथी गठबंधन ने बहुमत हासिल करकिया है।

गठबंधन ने 400 सदस्यीय इतालवी संसद के निचले सदन, चैंबर ऑफ डेप्युटीज में 235 सीटें जीती हैं।

जियोर्जिया मेलोनी के नेतृत्व में ब्रदर ऑफ इटली पार्टी ,118 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है ।

1946 में इतालवी गणराज्य की स्थापना के बाद वह इटली की पहली महिला प्रधान मंत्री बनेगी

वह इटली की 31वीं प्रधानमंत्री होंगी।

इटली की संसद में दो सदन होते हैं। नामक ऊपरी सदन को सीनेट कहते हैं जिसमे  200 सदस्य होते हैं और निचले सदन को चैंबर ऑफ डेप्युटी कहा जाता है जिसमें 400 सदस्य होते हैं।

इटली के राष्ट्रपति: सर्जियो मटेरेला

इटली की मुद्रा: यूरो

इटली की राजधानी: रोम

परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

Tags: Important Days


संयुक्त राष्ट्र हर साल 26 सितंबर को परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • दिन का उद्देश्य परमाणु हथियारों से मानवता के लिए उत्पन्न खतरे और उनके पूर्ण उन्मूलन की आवश्यकता के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है।

  • यह जनता और उनके नेताओं को ऐसे हथियारों को खत्म करने के वास्तविक लाभों और उन्हें बनाए रखने की सामाजिक और आर्थिक लागतों के बारे में शिक्षित करने का अवसर प्रदान करता है।

दिन की पृष्ठभूमि

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 सितंबर 2013 को न्यूयॉर्क में आयोजित परमाणु निरस्त्रीकरण पर महासभा की उच्च स्तरीय बैठक में अपने संकल्प 68/32 के तहत दिसंबर 2013 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की।

  • परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2014 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

  • 7 जुलाई, 2017 को परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि को अपनाया गया था।


परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र 

  • 1967 में लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में परमाणु हथियार (Tlatelolco की संधि), जिसने अत्यधिक आबादी वाले क्षेत्र में पहला परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र स्थापित किया।

  • 1985 में दक्षिण प्रशांत दूसरा परमाणु-हथियार मुक्त क्षेत्र (रारोटोंगा की संधि) बन गया।

  • 1995 में दक्षिण पूर्व एशिया तीसरा परमाणु-हथियार मुक्त क्षेत्र (बैंकाक संधि) बन गया।

  • 1996 में अफ्रीका चौथा परमाणु-हथियार-मुक्त क्षेत्र (पेलिंडाबा संधि) बन गया।

  • 2006 में मध्य एशिया पाँचवाँ परमाणु-हथियार-मुक्त क्षेत्र (मध्य एशिया में एक परमाणु-हथियार-मुक्त क्षेत्र पर संधि) बन गया।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह 27 सितंबर को 'जलदूत ऐप' लॉन्च करेंगे

Tags: National Science and Technology


केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह 27 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में मंत्रालय के द्वारा विकसित 'जलदूत ऐप' को लॉन्च करेंगे।

जलदूत ऐप ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) को वर्ष में दो बार (मॉनसून पूर्व और मॉनसून के बाद) चयनित कुओं के जल स्तर को मापने में सक्षम बनाएगा। प्रत्येक गाँव में पर्याप्त संख्या में माप स्थानों (2-3) का चयन करने की आवश्यकता होगी। जो उस गांव में भूजल स्तर के प्रतिनिधि होंगे।

यह ऐप पंचायतों को मजबूत डेटा के साथ सहायता प्रदान करेगा, जिसका उपयोग आगे कार्यों की बेहतर योजना के लिए किया जा सकता है। भूजल डेटा का उपयोग ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) और महात्मा गांधी नरेगा योजना अभ्यास के हिस्से के रूप में किया जा सकता है।

भूजल स्तर में कमी

विभिन्न उपयोगों के लिए ताजे पानी की बढ़ती मांग, वर्षा की अनिश्चितता, जनसंख्या में वृद्धि, औद्योगीकरण और शहरीकरण आदि जैसे कारणों से निरंतर निकासी के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में भूजल स्तर में गिरावट आ रही है।

केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से किए गए गतिशील भूजल संसाधन (2017) के आकलन के अनुसार, देश में  17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के कुल  6,881 मूल्यांकन इकाइयों (ब्लॉक/तालुका/मंडल/वाटरशेड/फिरका) में से 1,186 इकाइयों को 'अति-शोषित' के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जहां 'वार्षिक भूजल निष्कर्षण' 'वार्षिक निकालने योग्य भूजल संसाधन' से अधिक है।

भूजल के कायाकल्प के लिए सरकारी योजना

भारत में जल राज्य का विषय है। हालाँकि केंद्र सरकार ने भारत में भूजल को रिचार्ज करने के लिए कुछ योजना शुरू की है।

अटल भुजल योजना

भारत सरकार ने  भूजल संसाधनों के सतत प्रबंधन के लिए विश्व बैंक की सहायता से 6000 करोड़ की केंद्रीय क्षेत्र की योजना, अटल भुजल योजना  की शुरुआत की है। यह सात राज्यों ;हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश  में 8562 जल संकटग्रस्त ग्राम पंचायतों (जीपी) में सामुदायिक भागीदारी के साथ भूजल संसाधनों के सतत प्रबंधन के लिए कम करेगा ।

यह  योजना 1 अप्रैल 2020 में शुरू किया गया था और यह 5 साल की अवधि के लिए है।

जल शक्ति अभियान

भारत सरकार ने  2019 में  ,देश के 256 जल संकटग्रस्त जिलों में  जल शक्ति अभियान शुरू किया, जो इन क्षेत्रों में भूजल की स्थिति सहित पानी की उपलब्धता में सुधार के लिए काम  करेगा ।

इसके अलावा, भारत के राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2022 के लिए "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" अभियान शुरू किया है।यह  अभियान ,30 नवंबर 2022 तक जारी रहेगा। इस अभियान में  पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण, पारंपरिक जल निकायों के कायाकल्प, गहन वनीकरण आदि पर विशेष जोर दिया है।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Tags: Person in news International News


27 सितंबर 2022 को होने वाले पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर 2022 को टोक्यो पहुंचे हैं।

8 जुलाई 2022 को संसदीय चुनाव के लिए प्रचार करते हुए शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बुडोकन में होने वाले राजकीय अंतिम संस्कार में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिसमें 20 राष्ट्राध्यक्ष या सरकार के प्रमुख शामिल होंगे।

पीएम मोदी जापान में अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा और शिंजो आबे की पत्नी से अलग से मुलाकात करेंगे।

शिंजो आबे के नेतृत्व के दौरान भारत और जापान के संबंध

  • पीएम मोदी और शिंजो आबे के  बहुत करीबी संबंध थे और वे  पीएम मोदी को अपना सबसे भरोसेमंद दोस्त कहते थे। दोनों नेताओं के बीच घनिष्ठ संबंधों ने विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के लिए भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने में मदद की।
  • 2017 में, उन्होंने भारत की पहली बुलेट ट्रेन (अहमदाबाद से मुंबई तक) की नींव रखने के लिए अहमदाबाद का दौरा किया।
  • वह यूपीए सरकार के दौरान 2014 में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि भी थे।
  • उन्होंने 2007 में भारतीय संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था ।
  • उन्हें 2021 में भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण  दिया गया था।

जापान के सन्दर्भ में मुख्य तथ्य :

  • जापान को निहोन या निप्पोन  भी कहा जाता है।
  • यह पूर्वी एशिया में पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक द्वीपसमूह है।
  • यह चार मुख्य द्वीपों होक्काइडो, होंशू, शिकोकू और क्यूशू से बना है। होंशू जापान का सबसे बड़ा द्वीप है।
  • यह जापान के सागर द्वारा एशियाई मुख्य भूमि से अलग किया गया है।
  • इसका सबसे ऊँचा पर्वत माउंट फ़ूजी है।
  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • यह विश्व का एकमात्र देश है जहां परमाणु बम गिराया गया था। 1945 में अमेरिका ने 6 अगस्त को हिरोशिमा (‘लिटिल बॉय’ नामक बम) और 9 अगस्त को नागासाकी (‘फैट मैन’ नामक बम) पर परमाणु बम गिराया।

प्रधान मंत्री: फुमियो किशिदा

जापान की राजधानी: टोक्यो

जापान की मुद्रा: येन

चेन्नई में एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्प पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

Tags: place in news National Summits


देश में  प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के पर्यावरण के अनुकूल विकल्प को बढ़ावा देने के लिए, 26 सितंबर 2022 को चेन्नई, तमिलनाडु में “प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक वस्तुओं के विकल्प और स्टार्टअप -2022 के सम्मेलन” का उद्घाटन किया गया।

सम्मेलन का आयोजन पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

भारत सरकार ने 1 जुलाई 2022 से एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया था ।

यह सम्मेलन स्टार्टअप्स को प्राकृतिक रेशों जैसे कयर, खोई, चावल और गेहूं की भूसी, पौधे और कृषि अवशेष, केला और सुपारी के पत्ते, जूट और कपड़े जैसे पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: भूपेंद्र यादव



एपल भारत में अपने नवीनतम आईफोन 14 का निर्माण करेगा

Tags: Economy/Finance


अमेरिकी प्रौद्योगिकी की दिग्गज कंपनी एपल ने 26 सितंबर 2022 को घोषणा की है कि वह भारत में अपने नवीनतम आईफोन 14 का निर्माण करेगी, क्योंकि तकनीकी दिग्गज अपने कुछ उत्पादन को चीन से दूर ले जाते हैं।

कई विश्लेषक उम्मीद करते हैं कि एपल  2022 के अंत तक आईफोन 14 के उत्पादन का लगभग 5% भारत में स्थानांतरित कर देगा, जो वर्त्तमान में  चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है।

एपल अपने प्रतिष्ठित आईफोन मॉडल का विनिर्माण नहीं करता है। यह फोन को डिजाइन करता है और विनिर्माण मुख्य रूप से ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन द्वारा किया जाता है।

फॉक्सकॉन, चेन्नई के पास  श्रीपेरंबुदूर कारखाने में उपकरणों का निर्माण कर रहा है।

एपल, 2017 से भारत में आईफोन का निर्माण कर रहा है लेकिन ये आमतौर पर पुराने मॉडल थे। इस बार आईफोन 14 के साथ, ऐप्पल पहली बार भारत में अपना नवीनतम मॉडल तैयार कर रहा है।

भारत में विनिर्माण पर एपल का चीन से दूर उत्पादन में विविधता लाने और भारत में ग्राहकों को बढ़ावा देने की एक रणनीति का हिस्सा है । वर्त्तमान में  कंपनी के लिए भारत  एक छोटा बाजार है।

एप्पल कंपनी

एप्पलएक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जो उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर और ऑनलाइन सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।

एप्पल की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को स्टीव जॉब्स, स्टीव वोज्नियाक और रोनाल्ड वेन द्वारा एप्पल कंप्यूटर कंपनी के रूप में की गई थी।

यह अपने प्रतिष्ठित स्मार्टफोन आईफोन और टैबलेट आईपैड के लिए जाना जाता है।

सीईओ: टिम कुक

मुख्यालय: क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका

उड़ीसा का गांव 'गोविंदपुर' पक्षी गांव घोषित किया गया

Tags: place in news State News


ओडिशा के बरगढ़ जिले में हीराकुंड झील के पास स्थित गोविंदपुर गांव ने खुद को "पक्षी गांव" घोषित कर दिया है। गांव के निवासियों ने इस क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त रखने और प्रवासी पक्षियों की घोंसलों की  रक्षा करने का संकल्प लिया है।

गोविंदपुर गांव लखनपुर वन्यजीव सीमा के भीतर स्थित है और स्थानीय लोगों ने हीराकुंड वन्यजीव प्रभाग के मार्गदर्शन मेंयह पहल की है।

हर साल लगभग 100 प्रजातियों के 2 लाख से अधिक पक्षी, अक्टूबर में 746 वर्ग किमी में फैले जलाशयमें प्रजनन के लिए हीराकुंड जलाशय में प्रवास करने के लिए आतेहैं और यहाँ लगभग  छह महीने तक रहते हैं।

हीराकुंड बांध

हीराकुंड बांध, ओडिशा के संबलपुर जिले में महानदी नदी पर बना दुनिया का सबसे लंबा मिट्टी का बांध है। बांध 25.79 किमी लंबा है और इसमें एक कृत्रिम झील है जिसे हीराकुंड जलाशय कहा जाता है।

यह एक बहुउद्देशीय नदी परियोजना है जिसकी कल्पना महानदी नदी में विनाशकारी बाढ़ की पुनरावृत्ति के बाद 1937 में एम. विश्वेश्वरैया ने की थी।

बांध का निर्माण 1947 में शुरू हुआ था और 1957 में इसका उद्घाटन किया गया था।

दुनिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध पाकिस्तान में सिंधु नदी पर तारबेला बांध है।

भारत में सबसे बड़ा मिट्टी का बांध बाणासुर सागर बांध है, जो करमनाथोडु नदी पर है जो काबिनी नदी की सहायक नदी है। यह केरल में है। 

यह तारबेला बांध के बाद एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मिट्टी का बांध भी है।

फिलीपींस में सुपर टाइफून नोरू के कारण रेड अलर्ट जारी

Tags: International News


फिलीपींस में सुपर टाइफून नोरू के बढ़ने के कारण अधिकारियों ने 25 सितंबर को रेड अलर्ट जारी किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • टाइफून से देश के पूर्वी द्वीप तबाह हो गए हैं, नागरिकों से उच्च खतरे वाले क्षेत्रों को तुरंत खाली करने को कहा गया है।

  • टाइफून के कारण 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल रही हैं, इससे राजधानी मनीला में भूस्खलन, बाढ़ और चक्रवात का खतरा बढ़ गया है। 

  • 24 घंटे में चक्रवात की तीव्रता में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की वृद्धि हुई है।

  • फिलीपींस के लूज़ोन द्वीप के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

  • टाइफून नोरू के कारण क्वेज़ोन प्रांत में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई  है।

  • दिसंबर 2021 में चक्रवात ‘राय’ के कारण फिलीपींस में व्‍यापक विनाश हुआ था और लगभग 400 लोगों की मौत हो गई थी। 

  • चक्रवात ‘नोरू’  को इस वर्ष दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में आने वाला सबसे शक्तिशाली चक्रवात माना जा रहा है।

फिलीपींस के बारे में 

  • यह दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है।

  • पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपों के समूह से बने इस देश का आधिकारिक नाम 'फिलीपींस गणतंत्र' है.

  • इसकी राजधानी मनीला है। 

  • फिलीपीन पूर्व में फिलीपींस महासागर से पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। 



विश्व नदी दिवस

Tags: Important Days


विश्व नदी दिवस हर साल 25 सितंबर (सितंबर का आखिरी रविवार) को पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस दिन का उद्देश्य नदियों में बढ़ते जल प्रदूषण को कम करना है क्योंकि नदी हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, जिस पर जीव, पेड़ और पौधे निर्भर हैं।

  • विश्व नदी दिवस के अनुसार, "यह विश्व के जलमार्गों का उत्सव है।"

  • 2022 का विषय - 'जैव विविधता के लिए नदियों का महत्व'।

  • किसी भी सभ्यता को जारी रखने के लिए नदियों की नितांत आवश्यकता इस वर्ष की थीम है।

  • यह दिन नदियों के महत्व पर प्रकाश डालता है और जन जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है और दुनिया भर में नदियों के बेहतर पर्यवेक्षण को प्रोत्साहित करता है।

दिन की पृष्ठभूमि

  • 2005 में, संयुक्त राष्ट्र ने जल संसाधनों की देखभाल करने या लोगों को पानी के प्रति जागरूक करने के लिए सभी देशों द्वारा जल जीवन दशक (विश्व नदी दिवस) घोषित किया।

  • तब से हर साल 25 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय नदी दिवस मनाया जाता है।

  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध नदी कार्यकर्ता, मार्क एंजेलो ने सितंबर 1980 में ब्रिटिश कोलंबिया में थॉम्पसन नदी की सफाई कार्यक्रम शुरू किया।

  • इस कार्यक्रम की सफलता के बाद, एंजेलो ने विश्व नदी दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा।



केंद्रीय कृषि मंत्री ने मुरैना, मध्य प्रदेश में एनएससी के जैविक बीज फार्म का शिलान्यास किया

Tags: National State News National News


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 25 सितंबर को मुरैना में राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) के जैविक बीज फार्म की आधारशिला रखी.

महत्वपूर्ण तथ्य

  • केंद्र सरकार ने उबड़-खाबड़ क्षेत्र में भूमि सुधार कर जैविक बीजों के उत्पादन के लिए मुरैना (एमपी) में एक फार्म स्थापित करने का निर्णय लिया है।

  • इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्रीय कृषि मंत्रालय को मुरैना के 4 गांवों (गडोरा, जखौना, रिठौरा खुर्द और गोरखा) में 885.34 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है।

  • यह जमीन चंबल का उबड़-खाबड़ इलाका है और इलाके में खड्डों के कारण खेती संभव नहीं थी.

  • इसके पूरा होने पर मध्य प्रदेश के किसानों को तिलहन के नए जैविक बीज उपलब्ध होंगे। 

  • इस फार्म से किसानों को आधुनिक तकनीक से परिचित कराया जाएगा, उन्हें अधिक उपज देने वाले बीज मिलेंगे और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

207 हेक्टेयर भूमि की डी-नोटिफिकेशन

  • उन्होंने कहा कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने चंबल के राष्ट्रीय वन्यजीव अभयारण्य में 207 हेक्टेयर भूमि को गैर-अधिसूचित करने की सिफारिश करने का एक बड़ा निर्णय लिया है।

  • डीनोटिफिकेशन के कारण यह क्षेत्र अभयारण्य क्षेत्र से बाहर होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर निर्माण/विकास कार्यों के लिए यहां से रेत सस्ते दामों पर उपलब्ध होगी और इससे रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी)

  • एनएससी एक अनुसूची 'बी'-मिनीरत्न श्रेणी- I कंपनी है।

  • यह कृषि सहयोग और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व में है।

  • इसकी स्थापना मार्च-1963 में फाउंडेशन और प्रमाणित बीजों का उत्पादन करने के लिए की गई थी।

  • वर्तमान में, यह 80 फसलों की लगभग 621 किस्मों के प्रमाणित बीजों का उत्पादन कर रहा है।



सेशेल्स में आईएनएस सुनयना

Tags: Defence International News


आईएनएस सुनयना ने 24 सितंबर 22 को वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस ऑफ कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज (सीएमएफ) में भाग लेने के लिए पोर्ट विक्टोरिया सेशेल्स में प्रवेश किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है। 

  • यह सीएमएफ अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज की पहली भागीदारी को भी दर्शाता है।

  • जहाज को सीएमएफ द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण अभ्यास में सहयोगी भागीदार के रूप में भाग लेने के लिए निर्धारित किया गया है।

  • संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास में संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड के प्रतिनिधि प्रतिनिधिमंडल और यूके, स्पेन और भारत से जहाज की भागीदारी हो रही है।

आईएनएस सुनयना

  • यह भारतीय नौसेना का दूसरा सरयू श्रेणी का गश्ती पोत है।

  • इसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया था।

  • इसका निर्माण बेड़े का संचालन, तटीय और अपतटीय गश्त, समुद्री निगरानी और संचार की समुद्री लाइनों की निगरानी और अपतटीय संपत्ति और अनुरक्षण कार्य के लिए किया गया है।

  • जून 2018 में इसे चक्रवात प्रभावित सोकोट्रा द्वीपों से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एक एचएडीआर मिशन "ऑपरेशन निस्टार" के हिस्से के रूप में तैनात किया गया था।

संयुक्त समुद्री बलों (सीएमएफ) के बारे में

  • यह लगभग 3.2 मिलियन वर्ग मील के अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक बहु-राष्ट्रीय नौसैनिक साझेदारी है।

  • इसका मुख्य फोकस क्षेत्र नशीले पदार्थों का मुकाबला, तस्करी का मुकाबला, समुद्री डकैती का दमन, क्षेत्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना आदि हैं।

भारत-यूएई सीईपीए से भारत-यूएई व्यापार पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव

Tags: International Relations International News


भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) जो 1 मई 2022 को लागू हुआ, भारत-यूएई व्यापार पर एक महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव पैदा कर रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • संयुक्त अरब अमीरात को भारतीय निर्यात, पेट्रोलियम उत्पादों को छोड़कर, जून-अगस्त 2021 के दौरान 5.17 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर जून-अगस्त 2022 के दौरान 5.92 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

  • यह भारतीय निर्यात के 14% की वृद्धि को दर्शाता है।

  • इसी अवधि (जून-अगस्त 2022) के दौरान भारत का वैश्विक गैर-पेट्रोलियम निर्यात वार्षिक आधार पर 3% बढ़ा।

  • इसका तात्पर्य यह है कि संयुक्त अरब अमीरात को भारत के गैर-पेट्रोलियम निर्यात की वृद्धि दर दुनिया में भारत के गैर-पेट्रोलियम निर्यात की तुलना में लगभग 5 गुना है।

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार इसी अवधि के दौरान संयुक्त अरब अमीरात से भारतीय आयात भी 5.56 अरब डॉलर से बढ़कर 5.61 अरब डॉलर हो गया।

भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए)

  • भारत-यूएई वर्चुअल समिट के दौरान 18 फरवरी 2022 को इस पर हस्ताक्षर किए गए थे।

  • इसे 1 मई 2022 को लागू किया गया था।

  • यह दोनों देशों के बीच व्यापार को प्रोत्साहित करने और सुधारने के लिए एक संस्थागत तंत्र प्रदान करता है।

  • सीईपीए एक प्रकार का मुक्त व्यापार समझौता है जो सेवाओं और निवेश में व्यापार और आर्थिक साझेदारी के अन्य क्षेत्रों पर बातचीत को कवर करता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मैसूर में दशहरा उत्सव का उद्घाटन किया

Tags: State News


भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26-28 सितंबर तक कर्नाटक की यात्रा पर हैं। 26 सितंबर को उन्होंने चामुंडी हिल्स, मैसूर में मैसूर दशहरा महोत्सव का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • प्रसिद्ध 10-दिवसीय दशहरा समारोह इस महल शहर में 26 सितंबर को धार्मिक और पारंपरिक उत्साह के साथ शुरू हुआ।

  • ''नादा हब्बा'' (राज्य उत्सव) के रूप में मनाया जाने वाला यह उत्सव कर्नाटक की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को दर्शाता है।

नाडा हब्बा - दशहरा के बारे में

  • यह दशहरा का 10 दिवसीय त्योहार है जो कर्नाटक में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, खासकर मैसूर क्षेत्र में।

  • कर्नाटक में, नाडा हब्बा की उत्पत्ति मुख्य रूप से चामुंडेश्वरी द्वारा राक्षस महिषासुर के वध से जुड़ी हुई है।

  • उत्सव का मुख्य आकर्षण विजयदशमी के दिन (अंतिम दिन) एक जुलूस है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

  • मैसूर में दशहरा से जुड़े महत्वपूर्ण पूजा, समारोह और अनुष्ठान अंबा विलास पैलेस में वोडेयार, क्षेत्र के पूर्व शासकों द्वारा मनाए जाते हैं।

  • वोडेयार परिवार का मुखिया सभी दस दिनों में दशहरा से जुड़े सभी धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन करता है।

कर्नाटक में अन्य त्योहार

  • हम्पी महोत्सव या विजय उत्सव - यह एक प्राचीन कवि पुरंदरदास के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

  • करागा महोत्सव - यह द्रौपदी को श्रद्धांजलि के रूप में किया जाने वाला एक लोक नृत्य है।

  • पट्टाडकल नृत्य महोत्सव - यह हर साल जनवरी के महीने में प्रसिद्ध मंदिरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

  • कंबाला महोत्सव - कंबाला के पहले दिन सभी भैंसों के साथ परेड का आयोजन किया जाता है।

  • उगादि - यह कन्नड के लोगों लिए नए साल का प्रतीक है।

हरमन केस्टन पुरस्कार 2022

Tags: Awards

भारतीय कार्यकर्ता-लेखिका-कवि मीना कंडासामी को हरमन केस्टन पुरस्कार 2022 का विजेता घोषित किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह पुरस्कार जर्मनी के डार्मस्टाट में पेन सेंटर द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार 15 नवम्बर 2022 को दिया जाएगा।

  • मीना कंडासामी, चेन्नई में जन्मी जाति-विरोधी कार्यकर्ता, उपन्यासकार और कवि हैं. यह पुरस्कार जाति, लिंग और जातीय उत्पीड़न के विषयों पर उनके काम को मान्यता देता है।

  • सुश्री कंडासामी गुंटर ग्रास और हेरोल्ड पिंटर जैसी उल्लेखनीय हस्तियों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्हें पेन ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रक्षक के रूप में देखा है।

  • उनकी किताबें "द जिप्सी गॉडेस," (2014) और "व्हेन आई हिट यू: ऑर, ए पोर्ट्रेट ऑफ द राइटर एज़ ए यंग वाइफ" (2017) हैं। उन्होंने अपनी कविताओं के संकलन भी प्रकाशित किए हैं, विशेष रूप से "मिस मिलिटेंसी" (2010) और "दिस पोएम विल प्रोवोक यू " (2015)

हरमन केस्टन पुरस्कार के बारे में

  • 1985 में शुरू हुआ यह पुरस्कार शुरू में 1993 तक दो साल में एक बार दिया जाता था। 1994 से यह वार्षिक आधार पर दिया जा रहा है।

  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो सताए गए लेखकों और पत्रकारों के अधिकारों के लिए खड़े होते हैं.

  • 2008 में, इसका नाम बदलकर हरमन केस्टन अवार्ड कर दिया गया।

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUAM) ने लॉन्च किया स्वच्छ टॉयकैथॉन

Tags: National Government Schemes National News


26 सितंबर को आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय कचरे से खिलौने बनाने की अनूठी प्रतियोगिता स्वच्छ टॉयकैथॉन का शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • सूखे कचरे का उपयोग करके खिलौनों के डिजाइन में नवाचार लाने के लिए यह प्रतियोगिता व्यक्तियों और समूहों के लिए खुली होगी।

  • उन खिलौनों के डिजाइन पर ध्‍यान दिया जाएगा जिनके आधार पर बड़ी संख्‍या में खिलौने तैयार किए जा सकते हैं।

  • इन खिलौनों को न्‍यूनतम सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।

  • प्रतियोगिता का आयोजन MyGov के इनोवेट इंडिया पोर्टल पर किया जाएगा।

  • सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग आई आई टी-गांधीनगर इस प्रतियोगिता का नॉलेज पार्टनर होगा।

  • देश में आर्थिक विकास, आय वृद्धि और अनेक नवाचारों के कारण खिलौनों की मांग काफी बढ़ी है।

  • भारत को वैश्विक खिलौना केंद्र के रूप में स्‍थापित करने और परंपरागत हस्‍तनिर्मित खिलौनों को बढावा देने के लिए राष्‍ट्रीय खिलौना कार्य योजना-2020 शुरू की गई है।

राष्‍ट्रीय खिलौना कार्य योजना-2020

  • सरकार ने घरेलू खिलौना उद्योग को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए 14  मंत्रालयों को शामिल करके एक राष्ट्रीय खिलौना कार्य योजना तैयार की है।

  • इसका उद्देश्य भारत को खिलौना क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक बाजार में घरेलू खिलौनों की उपस्थिति बढ़ाना है।

  • उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्‍यापार विभाग तथा 14 मंत्रालय इस योजना के विभिन्‍न पक्षों को लागू कर रहे हैं।

रूस ने अमेरिकी व्हिसलब्लोअर स्नोडेन को नागरिकता प्रदान की

Tags: Person in news


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) द्वारा गुप्त निगरानी कार्यों के पैमाने को उजागर करने के नौ साल बाद, 26 सितंबर 2022 को पूर्व अमेरिकी खुफिया ठेकेदार एडवर्ड स्नोडेन को रूसी नागरिकता प्रदान की।

39 वर्षीय स्नोडेन, 2013 में संयुक्त राज्य अमेरिका से भाग गए और उन्होंने अमेरिकी सरकार केगुप्त फाइलों को उजागर किया,जिससे विश्व में एनएसए द्वारा किए गए विशाल घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निगरानी कार्यों का खुलासा हुआ। उन्हें यह जानकारी एनएसए में काम करते हुए मिली थी  ।

अमेरिकी अधिकारी वर्षों से चाहते थे कि वह जासूसी के आरोपों पर आपराधिक मुकदमे का सामना करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका लौट आए।

रूस ने स्नोडेन को 2020 में स्थायी निवास का अधिकार दिया, जिससे उनके लिए रूसी नागरिकता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ,रक्षा विभाग के तहत संयुक्त राज्य  अमेरिका की खुफिया एजेंसी है। यह इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, क्रिप्टोग्राफिक और संचार खुफिया और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है।

व्हिसलब्लोअर किसी कंपनी या संगठन का वह व्यक्ति होता है जो कंपनी या संगठन द्वारा की गई अवैध गतिविधियों को अधिकारियों या जनता के सामने उजागर करता है।

अंत्योदय दिवस 2022

Tags: Person in news Important Days


भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को चिह्नित करने के लिए हर साल 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस वर्ष अंत्योदय दिवस उपाध्याय की 106वीं जयंती है।

  • अंत्योदय का अर्थ "गरीब से गरीब व्यक्ति का उत्थान" या "अंतिम व्यक्ति का उत्थान" है। 

  • यह दिन भारत सरकार द्वारा 25 सितंबर 2014 को घोषित किया गया था और आधिकारिक तौर पर वर्ष 2015 से मनाया जा रहा है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में

  • 25 सितंबर, 1916 को उनका जन्म मथुरा जिले के फराह शहर के पास चंद्रभान गांव में हुआ था, जिसे अब दीनदयाल धाम के नाम से जाना जाता है।

  • उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद था और वे एक ज्योतिषी थे, माता का नाम रामप्यारी था।

  • इनके द्वारा प्रस्तुत दर्शन को ‘एकात्म मानववाद’ कहा जाता है।  

  • इसका उद्देश्य एक ऐसा ‘स्वदेशी सामाजिक-आर्थिक मॉडल’ प्रस्तुत करना था जिसमें विकास के केंद्र में मानव हो। 

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पश्चिमी ‘पूंजीवादी व्यक्तिवाद’ एवं ‘मार्क्सवादी समाजवाद’ का विरोध किया और आधुनिक तकनीक तथा पश्चिमी विज्ञान का स्वागत किया।



भारत की पहली 'फ्लेक्स फ्यूल' कार, टोयोटा सेडान

Tags: National National News


भारत की पहली 'फ्लेक्स फ्यूल' कार, टोयोटा सेडान इस महीने के अंत में अनावरण के लिए तैयार है। भारत उन देशों (जर्मनी, फ्रांस और ब्राजील ) के क्लब में शामिल हो जाएगा जो पहले से ही अपनी कारों के लिए फ्लेक्स-फ्यूल इंजन का उपयोग कर रहे हैं।

फ्लेक्स ईंधन वाहन क्या है?

  • वर्तमान में फ्लेक्स-फ्यूल को पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

  •  यह एक आंतरिक दहन इंधन है जो गैसोलीन और मेथनॉल या इथेनॉल के साथ मिलकर तैयार किया जाता है। 

  • फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल (FFV) 100 प्रतिशत पेट्रोल या 100 प्रतिशत बायो-एथेनॉल या दोनों के संयोजन पर चलने में सक्षम हैं।

  • दोनों ईंधनों को एक ही सामान्य टैंक में संग्रहित किया जाता है।

  • विश्व बाजार में सबसे प्रमुख व्यावसायिक रूप से उपलब्ध एफएफवी इथेनॉल लचीला-ईंधन वाहन है।

फ्लेक्स ईंधन के लाभ

  • इथेनॉल सम्मिश्रण के उपयोग से बनने वाला यह ईंधन कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर और कार्बन और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे हानिकारक प्रदूषकों को तेजी से कम करता है।

  • भारत 80 प्रतिशत पेट्रोल-डीजल के लिए आयात पर निर्भर है। फ्लेक्स फ्यूल आने से अन्य देशो निर्भरता समाप्त होगी।

  •  हमारे देश में इथेनॉल उत्पादन भी बढ़ सकता है क्योंकि हमारे यहां गन्ने और मक्के की उत्पादन दर बेहतर है। ये इथेनॉल के उत्पादन का प्रमुख स्रोत हैं।

  • इससे किसानों का भी आर्थिक लाभ होगा।

  • इसकी लागत भी कम होगी क्योंकि इसे तैयार करने में कम खर्च आएगा।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Attempt Quiz