अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस

Tags: Important Days

दोस्ती का जश्न मनाने के साथ-साथ नए लोगों से मिलने और दोस्त बनाने के विचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है। 

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • दुनिया के देश दो बार मित्रता दिवस मनाते हैं। 

  • भारत समेत बांग्लादेश, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश हर साल अगस्त के पहले रविवार को दोस्ती दिवस मनाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस का इतिहास

  • इस दिन को पहली बार 1958 में एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक संगठन- वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड द्वारा प्रस्तावित किया गया थाI 

  • साल 2011 में आयोजित 65वें संयुक्त राष्ट्र सत्र में आधिकारिक तौर पर 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के लिए तय किया गया था।

  • अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस यूनेस्को द्वारा शांति की संस्कृति के प्रसार के लिए की गई एक पहल है I 

  • अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 2022 की थीम दोस्ती के माध्यम से मानवीय भावना को साझा करना।

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस का महत्व

  • यह लोगों के बीच दोस्ती के बंधन का उत्सव है।

  • बहुत से लोग 'मित्रों को परिवार की तरह' वाक्यांश का उपयोग उन मित्रों का वर्णन करने के लिए करते हैं जो उनके परिवार के बहुत करीब होते हैं।

  • यह वाक्यांश सबसे प्रिय मित्रों के प्रति प्रशंसा की भावना की अभिव्यक्ति है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search