अनुराग ठाकुर ने एआईबीडी की 47वीं वार्षिक सभा का उद्घाटन किया

Tags: National National News


केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 20 सितंबर को नई दिल्ली में एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (एआईबीडी) की 47 वीं वार्षिक सभा और 20 वीं बैठक का उद्घाटन किया।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • इस अवसर पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (आई एंड बी) डॉ एल मुरुगन, सचिव, आई एंड बी अपूर्व चंद्र और निदेशक, एआईबीडी फिलोमेना ज्ञानप्रगसम भी उपस्थित थे।

  • आयोजन का विषय था 'महामारी के बाद के युग में प्रसारण के लिए एक मजबूत भविष्य का निर्माण'।

  • इस अवसर पर बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि, मुख्यधारा के मीडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा नए जमाने के डिजिटल प्लेटफॉर्म से नहीं, बल्कि मुख्यधारा के मीडिया चैनल से है।

  • उन्होंने कहा कि, वास्तविक पत्रकारिता तथ्यों की जानकारी लेने, सच्चाई पेश करने और सभी पक्षों को अपने विचार रखने के लिए मंच प्रदान करता है।

2021 और 2022 के लिए पुरस्कार :

  • कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने2021 और 2022 के पुरस्कार वितरण की अध्यक्षता की।

  • 2021 के लिए प्रशंसा पुरस्कार रेडियो टेलीविजन ब्रुनेई को प्रदान किया गया।

  • 2022 के लिए प्रशंसा पुरस्कार अर्थव्यवस्था, सिविल सेवा, संचार, आवास और सामुदायिक विकास मंत्रालय, फिजी गणराज्य और फिजी ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन द्वारा साझा किया गया।

  • 2021 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड कंबोडिया के सूचना और संचार मंत्री खिउ खानहरित को दिया गया।

  • 2022 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मयंक अग्रवाल, सीईओ, पीबी और अध्यक्ष, एआईबीडी को प्रदान किया गया।

एआईबीडी के बारे में :

  • एआईबीडी की स्थापना 1977 में यूनेस्को के तत्वावधान में हुई थी।

  • यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विकास के क्षेत्र में एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (यूएन-ईएससीएपी) के देशों की सेवा करने वाला एक क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है।

  • इसकी मेजबानी मलेशिया सरकार द्वारा की जाती है और इसका सचिवालय कुआलालंपुर में स्थित है।

  • एआईबीडी में वर्तमान में 26 पूर्ण सदस्य देश हैं।

  • भारत ने 1978, 1985, 2003 में गवर्निंग काउंसिल मीटिंग्स (GC) की मेजबानी की है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz