केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘भारत विद्या’ लॉन्च किया
Tags: place in news State News
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 21 सितंबर 2022 को पुणे में ओरिएंटल और दक्षिण एशियाई अध्ययन के लिए एक ऑनलाइन शिक्षण मंच भारत विद्या.इन का शुभारंभ किया।
भारत विद्या को भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट, पुणे द्वारा विकसित किया गया है।
यह अपनी तरह का पहला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो कला, वास्तुकला, दर्शन, भाषा और विज्ञान से संबंधित इंडोलॉजी के विभिन्न पहलुओं को कवर करने वाले मुफ्त और सशुल्क पाठ्यक्रम दोनों की पेशकश करेगा।
महत्वपूर्ण तथ्य -
भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टिट्यूट :
- भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट, पुणे की स्थापना 6 जुलाई 1917 को रामकृष्ण गोपाल भंडारकर के कार्यों की स्मृति में की गई थी। भंडारकर भारत में वैज्ञानिक ओरिएंटोलॉजी के अग्रणी थे।
- ओरिएंटोलॉजी प्राचीन स्वदेशी विद्या और पूर्व या 'ओरिएंट' के ज्ञान का अध्ययन है।
- संस्थान के पास संस्कृत, प्राकृत, भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं, शास्त्रीय, आसियान और यूरोपीय भाषाओं में 1,25,000 से अधिक पुस्तकों और 28,000 से अधिक पांडुलिपियों का सबसे बड़ा संग्रह है।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -