विश्व जनसंख्या दिवस

Tags: Important Days

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।

  • महत्वपूर्ण तथ्य 

  • इस दिवस की स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की गवर्निंग काउंसिल द्वारा की गई थी ।

  • यह 11 जुलाई, 1987 को ‘फाइव बिलियन डे’ में जनहित से प्रेरित था। इस तारीख को दुनिया की अनुमानित आबादी पांच अरब लोगों तक पहुंच गई थी।

  • इस दिन के पालन का उद्देश्य विभिन्न जनसंख्या मुद्दों जैसे परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, गरीबी और मानवाधिकारों के महत्व पर लोगों की जागरूकता बढ़ाना है।

  • साल 2022 की थीम - '8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना' है।

  • अतिरिक्त जानकारी 

  • संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम अनुमानों के अनुसार जुलाई 2022 तक विश्व की जनसंख्या 7.96 अरब से ज्यादा हो गई है।

  • 2037 में यह 9 अरब का और 2057 तक यह 10 अरब का आंकड़ा पार कर सकती है। 

  • वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स, 2019 के मुताबिक़, दुनिया की कुल आबादी में 60% से ज्यादा हिस्सेदारी एशिया की है. चीन और भारत दुनिया के सबसे ज़्यादा आबादी वाले देश हैं I 

  • विश्व कि 18.78% लोग चीन में रहते हैं। जबकि 17.45% लोग भारत में रहते हैं। विश्व के लगभग 36% लोग चीन और भारत में हैं। 

  • अनुमान के मुताबिक़, 2027 के आसपास आबादी के मामले में भारत, चीन को पीछे छोड़ देगा और दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएगा I 

  • यूरोप महाद्वीप के देश वेटिकन सिटी को विश्व के सबसे छोटे देशों में गिना जाता है I 

  • मालदीप क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे छोटा देश है। 





Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search