खारची पूजा महोत्सव 2022

Tags: State News

खर्ची पूजा या खारची पूजा त्रिपुरा का एक हिंदू त्योहार है। इस त्योहार में 14 हिन्दू देवी- देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है, जिन्हें त्रिपुरी लोगों के कुल देवता माना जाता है।

  • महत्वपूर्ण तथ्य 

  • त्यौहार में 14 देवता- शिव, दुर्गा, विष्णु, लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिक, गणेश, ब्रह्मा, अबधी (जल के देवता), चंद्र, गंगा, अग्नि, कामदेव और हिमाद्री (हिमालय) शामिल हैं।

  • खारची पूजा मुख्य रूप से एक आदिवासी त्योहार है लेकिन इसकी उत्पत्ति हिंदू धर्म से हुई है।

  • वार्षिक ‘खारची पूजा’ और त्योहार नश्वर आत्माओं के पापों को शुद्ध करने के लिए है।

  • खारची पूजा पूर्वोत्तर क्षेत्र में हिंदू आदिवासियों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार है।

  • ‘खारची पूजा’ में शामिल होने के लिए पूरे देश और पड़ोसी बांग्लादेश से हजारों लोग इकट्ठा होते हैं।

  • 14 देवताओं का मंदिर महाराजा कृष्ण माणिक्य के शासनकाल के दौरान बनाया गया था।

  • यह 1760 ईस्वी के आसपास से मनाई जा रही एक सदियों पुरानी परंपरा हैI 

  • पूर्वोत्तर राज्यों के प्रमुख त्यौहार 

  • सिक्किम - लोसर , सागा दवा , लोसांग

  • नागालैंड - हॉर्नबिल फेस्टिवल , मोत्सु फेस्टिवल

  • असम - बिहू , अम्बुबाची मेला 

  • मणिपुर - योशांग ,पोराग 

  • मिजोरम - चापचरकुट महोत्सव 

  • मेघालय - पोम्बलंग नोंगकर्म, चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल







Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search